गोराई चारकोप में लिफ्ट में फंसकर 62 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

मुंबई : गोराई चारकोप में इमारत की लिफ्ट में फंसकर एक 62 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। गोराई चारकोप स्थित हाईलैंड्स ब्रिज इमारत के चौथे मंजिल पर नगीना अशोक मिश्रा फंस गई थी, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना के लिए एक बार लिफ्ट का मुद्दा गरमाया गया है।

यह हादसा 21 अक्टूबर का है। नगीना अशोक मिश्रा हाईलैंड्स ब्रिज इमारत के चौथे मंजिल पर रहती हैं। वे सुबह मॉर्निंग वॉक के लिफ्ट में घुसी, लेकिन लिफ्ट चौथे और तीसरे महले के बीच अचानक रुक गई। नगीना मिश्रा ने घबराकर अपने बेटे को पुकारा। दरवाजा खोलते समय बिजली का शॉक लगने के बाद सीढ़ियों से भाग कर लाइट बंद किया। इसके बाद लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई।  इससे लिफ्ट के फर्श में दो बड़े होल हो गए। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया कुछ दिन चले उपचार के बाद महिला की मौत हो गई।