चर्चित फिशिंग पॉइंट वरली कोलीवाड़ा को मनपा ग्रीक के सुंदर द्वीप सेंटोरिनी की तर्ज पर चमकाएगी

मुंबई, महानगर मुंबई का सबसे पुराना और चर्चित फिशिंग पॉइंट वरली कोलीवाड़ा को अब मनपा निखारेगी। बांद्रा-वरली सी लिंक से जाते समय लोगों को वरली कोलीवाड़ा का कबाड़ा दृश्य दिखाई देता है। लेकिन अब मनपा इसे ग्रीक के सुंदर द्वीप सेंटोरिनी की तर्ज पर चमकाएगी। वरली कोलीवाड़ा का चेहरा बदला जाएगा। यहां पर सुंदर चित्र, पेंटिंग किए जाएंगे। सफेद और नीले रंग से मछुआरों की संस्कृति को संजोने का काम होगा। इसके लिए मनपा सीएसआर फंड का उपयोग करेगी। सहयोग के लिए सीएसआर फंड देनेवाली कंपनियों की तलाश जारी है।
मनपा के एक अधिकारी के अनुसार सुंदर ग्रीक द्वीप सेंटोरिनी की तर्ज पर वरली को एक नया रूप दिया जाएगा। सेंटोरिनी में नीले दरवाजों और खिड़कियों के साथ सफेदी रंग वाले घरों के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटकों की भीड़ लगती है। देखने में बेहद सुंदर लगनेवाले सेंटोरिनी की तरह वरली कोलीवाड़ा को सुशोभित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। सी लिंक से आते समय कोलीवाड़ा का रंगीन और आकर्षक चेहरा पर्यटकों को खूब भाएगा, इससे राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसे अद्वितीय सौंदर्य दृश्य देने के साथ-साथ वरली किले का भी पुनरुत्थान किया जाएगा।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इसका प्रस्ताव जल्द तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा वरली कोलीवाड़ा में दो प्रमुख सड़कों के साज सज्जे और साइनेज लगाने की भी योजना बना रहे हैं। गोलपा देवी रोड, जो वरली किला और वरास लेन तक जाती है, इसे चौड़ा भी किया जाएगा।
वरली कोलीवाड़ा निवासी अरुण यादव ने बताया कि गांव में वर्तमान में १० हजार घर हैं। यहां लंबे समय से लोग रहते हैं। एक घर में सात पीढ़ियां रहते आई हैं। लोग मनपा के इस पैâसले से काफी खुश हैं। सेंटोरिनी की तर्ज पर एक समान नीले और सफेद रंग में घर अच्छे लगेंगे और वरली कोलीवाड़ा को पहचान दिलाएंगे। यदि यह सौंदर्यीकरण राजस्व के नए रास्ते खोलता है तो यह सही दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है।