मुंबई पुलिस ने 43 लाख की ड्रग्स की बरामद, 1 व्यक्ति अरेस्ट

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को 43 लाख रुपए की 215 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।