पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर फैसला आज... एक नवंबर तक बढ़ा दी थी न्यायिक हिरासत

महाराष्ट्र : सीबीआई की विशेष कोर्ट में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने देशमुख की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। 11 अक्टूबर को सीबीआई विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत को एक नवंबर तक बढ़ा दी थी।