बांद्रा-वर्ली सी लिंक के लिए नए सुरक्षा उपाय

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के परिवहन विभाग ने प्रतिष्ठित बांद्रा वर्ली सी -लिंक ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था को और उन्नयन करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस महीने की शुरुआत में समुद्री लिंक पर हुए घातक दोहरे हादसे के बाद ब्रिज पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया था। इस पुल पर ‘घटना प्रबंधन प्रणाली ’नाम का एक नया सॉफ्टवेयर लागू किया जाएगा जो किसी भी घटना के आधे मिनट के भीतर कई एजेंसियों के साथ-साथ समुद्री लिंक पर चलने वाले वाहनों को यातायात को लेकर चौकन्ना करेगा। सी लिंक पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैठक का हिस्सा रहे अधिकारी ने कहा, ‘“यह प्रणाली टोल ऑपरेटरों, त्वरित प्रतिक्रिया टीम को सतर्क करेगी, दृश्य डिजिटल साइनपोस्ट, यातायात अधिकारियों, आदि पर संदेश देगी।”