13 अक्टूबर को प्रारुप मतदाता सूची की प्रकाशन...7 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चुनाव

मुंबई : राज्य की 7 हजार 649 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव के लिए प्रभागवार प्रारूप मतदाता सूची 13 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। इस पर 18 अक्टूबर तक आपत्ति और सुझाव पेश किए जा सकेंगे। इस बात की जानकारी राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को दी। विधानसभा क्षेत्र की 31 मई 2022 को अस्तित्व में आई मतदाता सूचियों को चुनाव के लिए अंतिम माना जाएगा। प्रभागवार विभाजित करने के लिए 13 अक्टूबर को प्रारुप स्वरूप में मतदाता सूचियों को जारी किया जाएगा। इस पर 18 अक्टूबर तक आपत्तियां और सुझाव दाखिल किए जा सकते हैं। प्रभाग वार अंतिम मतदाता सूची 21 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी।

राज्य चुनाव आयोग प्रभागवार मतदाता सूचियों में नए नाम शामिल करने, नाम हटाने या सही नाम या पते को शामिल करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करता है। इसकी वजह यह है कि विधानसभा के लिए संबंधित तारीख को अस्तित्व में आई मतदाता सूचियों का उपयोग स्थानीय निकाय चुनाव के लिए होता है। आपत्तियों और सुझावों के अनुसार, मतदाता सूचियों को विभाजित करते समय लिपिकों द्वारा की गई गलतियों, मतदाता के वार्ड को गलत तरीके से बदलने, विधानसभा सूची में नाम लेकिन प्रभाग वार सूची आदि में नहीं होने के संबंध में सुधार किया जाता है।