आपका वर्क फ्रॉम होम, हमारा वर्क विदाउट होम- सीएम शिंदे

मुंबई, सीएम शिंदे ने कहा कि कोरोना काल के दौरान उनका (उद्धव) वर्क फ्रॉम होम शुरू था। हम वर्क विदाउट होम वाले हैं। कोरोना में लोग मर रहे थे। सिविल सर्जन ने कोरोना सेंटर में जाने से मना किया। लेकिन मैं गया। जो काम करने से घबरा रहे थे, उनको काम पर लगाया। पीपीई किट पहन कर मैं हॉस्पिटल-हॉस्पिटल घूम रहा था। हॉस्पिटल ठीक से काम करें, इस मुहिम में लगा था।
महाराष्ट्र के बीकेसी ग्राउंड में दशहरा रैली में सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे के आरोपों पर पलटवार किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाला साहेब के विचारों को आपने समर्थन किया। हमें पूरे महाराष्ट्र में लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। यहां जुटने वाली भीड़ इस बात का साक्षी है।
सीएम एकनाथ एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं बहुत बातें बता सकता हूं। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा। आज तो बस इतना कहता हूं कि 2019 में मुझे डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात चल रही थी। तभी मुझे बताया गया। मैंने बिना सोचे समझे कहा कि नहीं, आप आगे बढ़िए मैं पीछे खड़ा हूं। हम छोड़ने वाले लोग हैं। लेकिन आपने एक झटके में सीएम की कुर्सी के लिए बालासाहेब के विचारों को छोड़ दिया।
सीएम एकनाथ एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे के सपने को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरा किया है। ऐसे लोगो के खिलाफ बोलना ठीक नहीं है। बालासाहेब का सपना था राम मंदिर बने, पीएम मोदी ने कर दिखाया। बालासाहेब का सपना था कश्मीर से धारा 370 हटे, अमित शाह ने वो कर दिखाया।
सीएम एकनाथ एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने आपको और बीजेपी को विधानसभा चुनाव में चुना, लेकिन आपने कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन कर लोगों को धोखा दिया। उद्धव ठाकरे कांग्रेस-एनसीपी की धुन पर नाचते रहे। उन्होंने कहा कि हमने गद्दारी नहीं की। गद्दारी हुई थी लेकिन 2019 में। महाविकास अघाड़ी (MVA) बनाकर गद्दारी की गई थी।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बीकेसी रैली में कहा कि सबको जवाब मिल गया असली शिवसेना कौन है। मैं एक आम शिवसैनिक हूं। बालासाहेब के विचारों को आपने समर्थन दिया है। उन्होंने कोर्ट से से शिवाजी पार्क तो मिल गया लेकिन बालासाहेब के विचार हमारे साथ हैं।