वसई में महिला करवा रही थी नाबालिग लड़की से देह व्यापर, पुलिस ने किया गिरफ्तार...
वसई : ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई एक नाबालिग लड़की और एक महिला को छुड़वा लिया। गुरुवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविराज कुरहाडे ने बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने एक रेस्तरां में कस्टमर के रूप में अपने एक सहकर्मी को भेजा था, जहां महिला दोनों पीड़ितों को वेश्यावृत्ति के इरादे से लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
