प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज
मुंबई। प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एव कर्मचारियों पर मनपा कड़ा रूख अपनाने का निणर्य लिया है। मनपा प्रशासन का कहना है की प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश होने के बावजूद अधिकारी लापरवाही बरत रहे है ऐसा सामने आया है। मनपा प्रशासन ने मुंबई के 6 जोन के अधिकारियों पर निगरानी रखना शुरू किया है। मनपा का मानना है कि अधिकारी जानबूझकर लापरवाही बरत रहे है।
प्रदूषण मुक्त मुंबई के लिए मनपा ने प्लास्टिक प्रतिबंध के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि यह बात सामने आई है कि छह विभागों में अधिकारी कार्रवाई करने में लापरवाही कर रहे है।इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मनपा उपायुक्त संजोग काबरे ने कहा कि प्लास्टिक विरोधी कार्रवाई में विफल होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. मनपा प्रशासन ने एक जुलाई से चल रहे अभियान में 383 मामलों में प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग करने पर 19 लाख 20 हजार का जुर्माना वसूल किया है. मुंबई को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मनपा ने तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इसमें पर्यावरण संतुलन के लिए जून 2018 से प्रतिबंधित प्लास्टिक लागू किया गया है। इसके बाद मनपा के माध्यम से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कार्रवाई शुरू की है। कोरोना के चलते पिछले दो साल से मुंबई में प्रतिबंधित प्लास्टिक की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी. एक जुलाई से कार्रवाई फिर से शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई मनपा के लाइसेंस विभाग, बाजार व दुकाने व स्थापना विभाग की टीम कर रही है.
