लालबाग के राजा को मिली बाइक, पांच किलो सोना, ६० किलो चांदी, ५ करोड़ से ज्यादा नकद
मुंबई, कोरोना संक्रमण के २ साल बाद इस साल पहली बार राज्य में बिना किसी पाबंदी के गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मन्नतों के लिए मशहूर मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। `राजा’ के चरणों में भक्तों ने इस बार करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाया है जिसकी आज नीलामी हुई। यहां तक की लालाबाग के राजा को दान के रूप में एक बाइक भी मिली है। बता दें कि भक्तों द्वारा बाप्पा के चरणों में सोने और चांदी के आभूषण चढ़ाए जाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस साल बाप्पा की दान पेटी में करीब साढ़े पांच किलो सोना, ६० किलो चांदी, ५ करोड़ से ज्यादा नकद जमा हुए हैं।
