मुंबई को मुंबई बनाएंगे और शंघाई से बेहतर बनाएंगे - फडणवीस
मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की पिछली सरकार ने केवल भ्रष्टाचार किया, वही उनका मुख्य विषय था. महाराष्ट्र प्रशासन विशेष रूप से महाराष्ट्र की पुलिस, मुंबई पुलिस अपने काम के लिए जानी जाती थी, लेकिन जिस तरह से मुद्दे सामने आए, गृह मंत्री जेल गए, तबादला पोस्टिंग घोटाला हुआ. महाराष्ट्र में कोई नया निवेश नहीं आया, पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार को छोड़कर क्या हासिल किया. पिछली सरकार ने मुंबई को शंघाई बनाने की घोषणा की थी लेकिन एक भी परियोजना शुरू नहीं की थी.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम मुंबई को शंघाई से बेहतर बनाएंगे. ‘मुंबई को शंघाई क्यों बनाना है? मुंबई मुंबई है… मुंबई की अपनी संस्कृति है, अपनी संरचना है… मुंबई को मुंबई बनाएंगे और शंघाई से बेहतर बनाएंगे और यह किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कोविड संकट के समय फेसबुक पर काम किया. मुझे नहीं पता कि कोविड का प्रबंधन अच्छी तरह से किया गया था या नहीं, लेकिन समाचारों को अच्छी तरह से मैनेज किया गया था. कोविड प्रबंधन पर सवाल उठाने वाले को भी जेल भेजा गया.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक पराजय और संकट के लिए केवल उद्धव ठाकरे जिम्मेदार हैं. शिवसेना के विभाजन के लिए उद्धव ठाकरे की कार्यशैली जिम्मेदार है. 30- 40 विधायकों ने एमवीए छोड़ दिया और उद्धव ठाकरे को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उद्धव ठाकरे ने बनाया जनादेश का मजाक जब हम हर सभा में गठबंधन में लड़े तो पीएम, गृह मंत्री, अध्यक्ष जी… सभी ने कहा कि सीएम बीजेपी का होगा… उद्धव जी, वह मंच पर थे और उन्होंने ताली भी बजाई.
