धारदार तलवार समेत चार को किया गिरफ्तार
धूलिया : कुसुंबा-मालेगांव मार्ग पर तालुका पुलिस ने जाल बिछाकर दोपहिया वाहन पर अवैध रूप से तलवारें ले जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार तलवारें बरामद की गई हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटील ने मंगलवार को सार्वजनिक की तालुका पुलिस में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तालुका पुलिस स्टेशन के पीआई दत्तात्रेय शिंदे को कल एक गुप्त सूचना मिली थी कि धुलिया तालुका में कुसुंबा से मालेगांव सड़क पर एक दोपहिया वाहन पर चार व्यक्ति अवैध रूप से तलवारें ले जा रहे थे। तदनुसार, उनके मार्गदर्शन में खोज दल ने जाल बिछाया और तीनों को पकड़ लिया। जिसमें विशाल नाना भील 22, निवासी अनवर नाला, पिंपरी धुलिया, सुनील साहेबराव सोनवणे 25, एकलव्य नगर, अजनाले रोड, सड़गांव, विकास प्रकाश मालचे 30, अमृतनगर, अजनाले रोड, सडगांव, को गिरफ्तार किया। वहीं सुनील नागो भील 36, सुभाष नगर, बालापुर फरार हो गया। पुलिस ने चारों बदमाशों से 6000 रुपए की चार धारदार तलवारें बरामद की हैं।
अविनाश गहिवाड़ कर रहे हैं जांच इस मामले में चारों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस कानून नियम सहित भारतीय शस्त्र अधिनियम, 135 1959 की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच अविनाश गहिवाड़ द्वारा की जा रही है। यह ऑपरेशन विशेष पुलिस महानिरीक्षक बीजी शेखर पाटिल, पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत बच्छाव अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रदीप मैराले, पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय शिंदे के निर्देशन में उपनिरीक्षक सागर काळे , असई सुनिल विंचुरकर, पोहेकॉ प्रविण पाटील, अविनाश गहिवाड़, पोकॉ धिरज सांगळे, कुणाल शिंगाणे, नितीन दिवसे,कांतीलाल शिरसाठ, राकेश मोरे, योगेश कोळी, मुकेश पवार ने अंजाम दिया है।
