हीरोइन को महाप्रभु के रूप में देख लोग अचंभित, रुक्मिणी मैत्रा त परदे पर चैतन्य महाप्रभु की भूमिका में दिखेंगी...
रुपहले परदे पर किसी असंभव किरदार को निभाने के लिए कलाकार अक्सर चुनौतियां उठाते रहते हैं। इसमें उन्हें तकनीक के निरंतर होते विकास की मदद भी मिलती है। कभी ग्राफिक्स से उनका चेहरा बदल दिया जाता है तो कभी शूटिंग के बाद कलाकार के पीछे दिखने वाला पूरा वातावरण ही कंप्यूटर पर बैठे बैठे रच दिया जाता है। लेकिन अगर किसी अभिनेत्री को चैतन्य महाप्रभु जैसी दिव्यात्मा का किरदार कैमरे के सामने करना हो तो बात मामूली नहीं रह जाती। और, हैरानी इस जानकारी से भी होती है कैमरे के सामने ये होने से पहले ही बंगाल की एक अभिनेत्री ये अद्भुत प्रयोग रंगमंच पर सफलतापूर्वक कर चुकी हैं।
रंगमंच पर चैतन्य महाप्रभु का चरित्र निभाकर दुनिया भर में मशहूर हुईं बंगाल रंगमंच की इन्हीं दिग्गज कलाकार बिनोदिनी दासी की जीवनी अब परदे पर उतरने जा रही है। फिल्म का नाम है, 'बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान' और इसमें अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा तमाम दूसरे रूप धरने के साथ ही परदे पर चैतन्य महाप्रभु की भूमिका में भी दिखेंगी। इसी भूमिका को बिनोदिनी दासी ने रंगमंच पर निभाया था। रंगमंच पर निभाई इस भूमिका ने बिनोदिनी दासी को नए मकाम तक पहुंचाया था।

वहीं फिल्म 'बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान' में शीर्षक रोल कर रहीं अभिनेत्री रुक्मणी मैत्रा का कहना है कि यह फिल्म सिनेमा का एक नया पड़ाव है और इसे बनाने में जिन जिन लोगों ने भी योगदान किया है, उन सबकी वह आभारी हैं। फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी प्रस्तावित है। अगले साल रिलीज के लिए प्रस्तावित इस फिल्म बंगाल सिनेमा के चर्तित अभिनेता देव भी एक अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बिनोदिनी दासी जैसे अद्भुत विषय पर फिल्म बनाने के लिए इससे जुड़े लोगों का आभार भी जताया है।