14 साल की लड़की का सूटकेस में मिला शव... पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 14 साल की स्कूली छात्रा का शव सूटकेस में मिलने वाले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पालघर जिले के नायगांव इलाके में सड़क किनारे 26 अगस्त को एक बैग में एक 14 साल लड़की का शव बरामद हुआ था जिसके बाद वालिव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि, छात्रा का नाम वंशिता कनैयालाल राठौड़ है जो 25 अगस्त की दोपहर से लापता थी. पुलिस ने बताया, 26 अगस्त को रेलवे पुलिस ने थाने में फोन कर झाड़ियों के पास एक लड़की के शव मिलने की बात की थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां उन्हें एक बैग में लड़की का शव मिला. पुलिस ने बताया कि, लड़की के पेट पर चाकू के घाव थे. वहीं, बैग में एक कंबल और स्कूल की यूनिफॉर्म भी थी. वहीं, जांच के बाद लापता बच्ची की पहचान मिले शव से हुई.
पुलिस ने बातया कि, वंशिता अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी और शाम तक घर वापस नहीं लौटी जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था क्योंकि वो नाबालिग थी. पुलिस ने आगे बताया कि, अंधेरी से लेकर नायगांव स्टेश तक पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों की पहचान की. वहीं अब आरोपिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है.
