मुंबई नॉरकोटिक्स कंट्रोल सेल ने जब्त की 21.30 लाख रुपये की ड्रग्स...
मुंबई : मुंबई नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने घाटकोपर इलाके में छापेमारी कर एक 24 साल के स्पोर्ट्समैन को ड्रग्स के मामले में किया गिरफ़्तार किया है. सूत्रों ने दावा किया है की युवक स्पोर्ट्समैन है और वो इसी के आड़ में ड्रग्स की तस्करी किया करता था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी युवक लगातार मुंबई जाकर ड्रग्स लेकर आता है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे हिरासत में लिया. बता दें कि आरोपी युवके के पास से कुल 21.30 लाख रुपये ड्रग्स बरामद हुई है.
पुलिस को जानकारी मिली थी की शुभम भी ड्रग्स के धंधे में लिप्त है. वह इसी सिलसिले में हर हफ्ते ट्रेन से मुंबई-नागपुर आना-जाना करता है. एनसीबी को गुरुवार के दिन बड़ी मात्रा में ड्रग्स लाने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जान बिछाया था. बता दें आरोपी युवक को आज कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने उसे दो दिन की एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया है. एनसीबी के जांच अधिकारी उसके पीछे कौन लोग हैं इसका पता लगाने में जुटी है. सूत्रों ने बताया की आरोपी पावर लिफ़्टर और जिम ट्रेनर है. शुभम के पिता एक पेंटर हैं और उसकी मां लोगों के घरों में बर्तन धोने का काम करती है.
