फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सतर्क रहने की है जरूरत
मुंबई: महाराष्ट्र में बारिश का दौर अभी बंद नहीं होगा. मौसम केंद्र मुंबई ने गुरुवार को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश को लेकर चातवनी जारी की है. मौसम विभाग की तरफ से राज्य के पालघर, रत्नागिरी, नासिक, कोल्हापुर, सतारा, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं रायगड और पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. इसके अलावा शुक्रवार को भी सतारा, रत्नागिरी और रायगड में भारी बारिश के आसार को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इससे पहले बुधवार को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं तो वहीं जल जमाव से भी परेशानी हो रही है. गौरतलब है कि बारिश से संबंधित घटनाओं में महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरी तरफ महाराष्ट्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिकतर शहरों में 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में रिकॉर्ड हो रहा है. आइये जानते हैं कि गुरुवार को महाराष्ट्र के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहेगा?
मुंबई में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और सामान्य दर्जे की बारिश की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 42 दर्ज किया गया है.
पुणे में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और सामान्य दर्जे की बारिश के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 37 दर्ज किया गया है.
