बीवी पर जान लेवा हमला करने वाला मुंबई पुलिस की मुस्तेदी से हुआ गिरफ्तार
मुंबई : मिली जानकारी के अनुसार फिर्यादी श्रीमती आदिनाबिबी रुबेल शेख, ३१ वर्ष, रूम नंबर १ नेपाली चाल, शिवराम मंदिर के पास ,बेहराम बाग, जोगेश्वरी पश्चिम, मुंबई.में रहती थी फिर्यादी काम के सिलसिले में ३१/०७/२०२२ को पश्चिम बंगाल से मुंबई आई थी । चूंकि आरोपी शिकायतकर्ता का पति है, इसलिए वह उसे वापस पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए ०१/०८/२०२२ को मुंबई आया था। लेकिन फिर्यादी पश्चिम बंगाल वापस जाने को तैयार नहीं थी इस लिए शिकायतकर्ता से नाराज होने पर आरोपी ने शिकायतकर्ता के गले पर धारदार चाकू से वार कर उसे मारने का प्रयास किया।और वहा से भाग गया घटना की जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई जिस के बाद - अपराध होते ही ठाणे अमलदार पो. उ. नि. नावलगी नाइट शिफ्ट इंस्पेक्टर ने पो.नि. रौफ शेख के मार्गदर्शन में तत्काल अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।अपराध दर्ज करते ही तुरंत माननीय पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंगे, जोन ९ के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरक्षक बंडोपंत बनसोडे
अम्बोली पुलिस ठाणे अंबोली पुलिस ठाणे के अपराध जांच अधिकारी रऊफ शेख व अजय चव्हाण,व पौ.नी सुनील गोमारे व दस्ता , डी. एन पुलिस ठाणे के नायकवाड़ी व दस्ता , ओशिवारा ठाणे के अपराध जांच दस्ते की अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी.
चूंकि आरोपी अपने आप को बचाने के लिये भाग रहा था. इसलिए अलग-अलग टीमों को दादर रेलवे स्टेशन, सीएसटी रेलवे स्टेशन के साथ-साथ लोअर परेल इलाके में भेजा गया। तकनीकी जांच की मदद से बौद्धिक जांच के बाद आरोपी को लोअर परेल के स्लम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. और उससे धारदार चाकू बरामद किया गया जिससे उसने अपनी बीवी पर हमला किया था. गु.र.क्र. ७५३/२२ धारा ३०७ के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
