रोहित शर्मा ने बताई मुंबई इंडियंस की हार की वजह !
मुंबई : हमारी टीम के बल्लेबाज इस तरह की प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप इस तरह की विकेट पर १५०-१६० रन बनाते हैं तो आप गेम में बने रहते हैं। पिछले दो मैचों में हम पर्याप्त रन बना पाने में सफल नहीं रहे हैं और यही हमारी हार की वजह रही।
रोहित शर्मा ने कहा कि, पंजाब के गेंदबाजों ने पावरप्ले में काफी अच्छी गेंदबाजी की। ईशान किशन गेंद को गेंद को मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। यही नहीं मैं भी गेंद को हिट कर पाने में सफल नहीं हो पा रहा था। हम पिछले मैचो में पावरप्ले के दौरान अच्छी बल्लेबाजी कर पाने में सफल रहे थे, लेकिन इस मैच में हम वैसा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि, हमारी बल्लेबाजी में काफी कमी है और इसे दूर करने की जरूरत है।
हम चाहते थे कि, टीम में कोई ऐसा हो जो मध्य मे स्पिनर्स के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करे और सूर्यकुमार यादव यही कर रहे हैं, लेकिन जब आप इस तरह की चुनौतीपूर्ण पिच (चेन्नई) पर खेलते हैं तो आपको हर तरह की संभावना के लिए तैयार रहना होगा। जब आप कोशिश करते हैं और ये काम कर जाता है तो अच्छा दिखता है, लेकिन जब वही काम नहीं करता है तो बुरा दिखता है। रोहित ने कहा कि, हम मैदान पर अपना सौ फीसदी नहीं दे पा रहे हैं। जब कंडीशन मुश्किल होता है तो आपको समझने की जरूरत होती है किस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी है।
