ठाणे : कोरोना मरीजों की संख्या 7 हजार के पार

ठाणे : वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जरूर जिले में बढ़ा है लेकिन वहीं, इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद भी बढ़ रहा है. जोकि जिला वासियों के साथ-साथ प्रशासन के लिए भी खुशी की बात है. बहरहाल ठाणे जिले में आज तक 7 हजार 056 कोरोना के मरीज मिले हैं और 3 हजार 901 कोरोना मरीजों का उपचार शुरू है और 3 हजार 042 कोरोना से ग्रसित मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर गए. ठाणे जिला के सभी महानगर पालिकाओं व नगर पालिका और जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 40 हजार संदिग्ध लोगों का जांच किया गया है. इसके अलावा 6 हजार 690 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित है और 31 हजार 613 संदिग्ध लोगों का जांच किया जाएगा और 213 लोगों का मृत्यु आज तक हुआ है.