ठाणे मनपा को भी मिला एक अतिरिक्त आईएएस रणजीत कुमार की नियुक्ति
ठाणे: ठाणे मनपा में अतिरिक्त आईएएस रणजीत कुमार की नियुक्ति की गई है। रणजीत कुमार शहर में कोरोना से जुडी जिम्मेदारी को संभालेंगे और आयुक्त विजय सिंघल की मदद करेंगे। मनपा सूत्रों के अनुसार रणजीत कुमार के जिम्मे कंटेनमेंट जोन के अलावा शहर में बनने वाले नए कोविड अस्पताल की जिम्मेदारी होगी। रणजीत कुमार राज्य के सूचना और तकनीकी विभाग में बतौर संचालक कार्यरत हैं, वह अब अपने उक्त काम के साथ ठाणे मनपा का अतिरिक्त कार्यभार भी देखंगे और राज्य के मुख्य सचिव अजोय मेहता के संपर्क में रहेंगे।मनपा में दो नए अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे और गणेश देशमुख ने अपना पदभार ग्रहण किया है।
