इस हिट शो में अब खुलेगा नागराज का राज़

मुंबई, एकता कपूर के टीवी शो नागिन के तीसरे भाग ने ऑन एयर पर आने से पहले ही जमकर सुर्खियां बटोर रखी थी और आने के बाद से टीवी रेटिंग्स में नंबर वन के सिंहासन पर कब्ज़ा जमा लिया। अब इस शो में एक बड़ा ख़ुलासा होने वाला है।

नागिन 3 में अब तक दर्शक इस बात की शिकायत करते रहे कि बेला (सुरभि ज्योति) और मिहिर (पीरल वी पुरी) के बीच नजदीकियां नहीं बन पा रही हैं। आने वाले एपिसोड में, ऐसा बताया जाता है कि बेला मिहिर का दिल जीतने की कोशिश करेगी। ऐसा प्रतीत कराएगी कि वो प्रेग्नेंट है जबकि हकीकत में वो युवी के बच्चे की माँ नहीं बनने वाली है। इसी दौरान शो में दिखाया जाएगा कि मिहिर और बेला के बीच इमोशनल मोमेंट आते हैं और दोनों गले मिल जाते हैं। फिर बेला मिहिर पर हमला करती है और विश (अनीता हसनंदानी) को कॉल कर कहती है कि उसने मिहिर को ख़त्म कर दिया है। ऐसे समय जब सब ये समझते हैं कि मिहिर मारा गया, वास्तविकता में वो ज़िंदा होता है। तब बेला को उस अघोरी बाबा की बात याद आती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी उसका असल में जीवन साथी होगा वो बच जाएगा।