मुंबई : जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर के लिए ट्रेनें हुईं रवाना
मुंबई : लॉकडाउन में फंसे मजदूर, श्रमिकों, पर्यटकों, छात्रों के श्रमिक विशेष ट्रेनें लगातार चल रही हैं. सीएसएमटी, एलटीटी, पनवेल, ठाणे, कल्याण, भिवंडी, नागपुर,वर्धा, पुणे, दौड, कोल्हापुर, मिरज, सातारा, उरली, सोलापुर मंडल से सोलापुर, अहमदनगर, साईंनगर शिर्डी, भुसावल मंडल से भुसावल, अमरावती, अकोला, नासिक रोड आदि स्टेशनों से लगभग 225 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों के लिए रवाना हो चुकी है़ं. जिनमें अकेले मुंबई विभाग से 130 से अधिक श्रमिक विशेष गाड़ियां हैं.
सीएसएमटी से वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, गोरखपुर ,गौंडा ,बस्ती और हरिद्वार, एलटीटी से वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर गोंडा, बस्ती ठाणे से बरौनी, प्रतापगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, पनवेल से तिटलागढ़, लखनऊ के लिए रवाना हुई. मंगलवार को ठाणे स्टेशन से गोरखपुर, लखनऊ के लिए ट्रेन रवाना हुई. ठाणे स्टेशन डायरेक्टर, आर.के.वर्मा, एसएम आर.के.मीणा, आरपीएफ के अधिकारियों ने मजदूरों की मदद की. मुंबई से जौनपुर जा रहे रनवीर सिंह और पार्वती देवी की खुशी उनकी आंखों में झलक रही थी. उन्होंने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के साथ राज्य सरकार को भी धन्यवाद देते हुए पुलिस प्रशासन की भी सराहना की. जौनपुर जा रहे प्रवासी सानिया एवं रियाज खान ने भी खुशी जाहिर की.