मुंबई : एयरपोर्ट के पास के अस्पताल को उपयोग में लें

मुंबई : कोरोना वायरस के कारण मुंबई में रोगियों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. इससे शहर में अस्पतालों की कमी देखी जा रही है. इस कमी को देखते हुए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 7 मंजिला पीला बुखार अस्पताल को उपयोग में लाने की स्थानीय विधायक पराग अलवणी ने मांग की है. यह अस्पताल लंबे समय से उपयोग में नहीं है.

मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को लिखे पत्र में अलवणी ने कहा कि कोरोना जांच के बाद रोगियों को अस्पतालों की कमी के कारण सिर्फ 12 से 18 घंटे अस्पताल में रखा जाता है. इस कमी के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ता है. निजी अस्पताल मरीजों से मनमानी फीस वसूलते हैं. इससे गरीब व सामान्य वर्ग पर दोहरी मार पड़ती है. इस समस्या के निराकरण के लिए अलवणी ने एयरपोर्ट के पास स्थित अस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए उपयोग में लाने की मांग की है.