मुंबई : जौनपुर, बस्ती, बांदा के लिए छूटी ट्रेन

मुंबई : लॉकडाउन में फंसे मुंबई के प्रवासी मजदूरों के लिए यूपी,बिहार के लिए श्रमिक ट्रेन छोड़े जाने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को एलटीटी से जौनपुर और बस्ती के लिए, पनवेल से डाल्टनगंज के लिए ट्रेन छोड़ी गई. एक ट्रेन बाँदा के लिए रवाना हुई.सेंट्रल रेलवे के अलावा वेस्टर्न रेलवे के बांद्रा टर्मिनस से भी बुधवार की शाम को वाराणसी, जौनपुर, गोंडा के लिए और गुरुवार को गोरखपुर के लिए 2 ट्रेनें छोड़ी गईं.यूपी-बिहार के लिए मुंबई से स्पेशल ट्रेन छोड़ी जा रहीं हैं, लेकिन ठाणे, कल्याण जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से यूपी के लिए अब तक कोई ट्रेन नहीं छोड़े जाने से यहां अटके प्रवासियों में भारी नाराजगी है.

समाजसेवी रामानन्द यादव ने कहा कि हजारों मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अब तक ठाणे-कल्याण से यूपी के किसी भी स्टेशन के लिए एक भी ट्रेन नहीं छूटी है.अटके प्रवासी ठाणे,कल्याण,भिवंडी के सांसद, विधायकों के साथ अपने स्थानीय उत्तर भारतीय नेताओं को कोस रहे हैं.बड़ी संख्या में यूपी के मजदूर अब एसटी बसों से एमपी की सीमा तक जा रहे हैं.मध्य रेलवे ने अब तक 100 से ज्यादा और पश्चिम रेलवे ने 330 श्रमिक ट्रेनें विभिन्न राज्यों के लिए छोड़े जाने का दावा किया है.