मुंबई : नौसेना के PPE किट का पेटेंट
मुंबई : कोलाबा स्थित नेवल डाकयार्ड में इंस्टीट्यूट ऑफ नेवल मेडिसिन (INM) के सौजन्य से डिजाइन की गई सस्ती मेडिकल पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी फेसिलिटेशन सेल (IPFC) से पेटेंट करा लिया गया है.
नौसेना (पश्चिमी कमान) के प्रवक्ता मेहुल कार्णिक ने बताया कि नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NRDC) के सहयोग से रक्षा मंत्रालय की इस संपदा को पेटेंट कराने के बाद अब बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के लिए लाइसेंस प्राप्त इच्छुक फर्मों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए ई-मेल cmdnrdc@nrdcindia.com पर संपर्क कर सकता है.
नेवी द्वारा विकसित पीपीई किट एक विशेष फैब्रिक से बना है, जो बाजार में उपलब्ध अन्य पीपीई के मुकाबले सस्ता और अच्छा है. इससे उच्च स्तर पर सांस ली जा सकती है. यह गर्म और आर्द्र दोनों मौसम में पहनने योग्य है.
