मुंबई : ठाणे, पनवेल, मीरारोड से छूटी श्रमिक स्पेशल
मुंबई : कोरोना संक्रमण से लॉकडाउन में अटके पड़े मजदूरों को उनके गांव छोड़ने के लिए गुरुवार को ठाणे, पनवेल और मीरारोड से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रवाना की गईं.बताया गया कि ठाणे से 1200 मजदूरों को लेकर श्रमिक ट्रेन बिहार के बापूधाम मोतिहारी के लिए ट्रेन छोड़ी गई.
गुरुवार की रात पनवेल स्टेशन से एमपी के हबीबगंज के लिए ट्रेन छोड़ी गई.मीरारोड से पटना के लिए श्रमिक स्पेशल रवाना हुई. राज्य सरकार के नोडल अधिकारी की मांग के अनुसार रेलवे स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध करा रहा है. मजदूरों से 745 रुपए टिकट के लिए जा रहे हैं. बताया गया कि टिकट के पैसे को लेकर सोनिया गांधी की घोषणा के अनुसार ठाणे के कुछ मजदूरों ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पदाधिकरियों से संपर्क की कोशिश की,परंतु उन्हें कोई मदद नहीं मिली.
