मुंबई : 25 ट्रेन से प्रवासी मजदूरों को भेजा गया

मुंबई : प्रवासी मजूदरों को उनके राज्यों में भेजने को लेकर कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा हुई.अपर मुख्य सचिव डॉ. नितीन करीर के मुताबिक महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए पहले 15 ट्रेन रवाना की गई थी. वहीं बुधवार की रात 10 ट्रेन को रवाना किया गया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और कर्नाटक दो राज्यों को छोड़ अन्य राज्यों के मजदूरों को भेजने का काम शुरू हो गया है.

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में महाराष्ट्र के फंसे लोगों को भी वापस लाने के लिए सरकार प्रयासरत है.करीर ने कहा कि दिल्ली में यूपीएससी की परीक्षा के लिए गए महाराष्ट्र के छात्रों को वापस लाने के लिए पहल जारी है. उन्होंने कहा कि सिर्फ मध्यप्रदेश की सरकार ने अपने कामगारों के लिए रेलवे को सभी पैसे भरने की जानकारी दी है. करीर ने कहा कि मध्यप्रदेश  के मजदूरों को खाने –पीने की सुविधा के साथ उनके राज्य के लिए रवाना किया गया है.

 टास्क फ़ोर्स के  प्रमुख डॉ.संजय ओक ने भी कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए उठाए जा रहे क़दमों की जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ.  प्रदीप व्यास और बीएमसी आयुक्त प्रवीण परदेशी ने भी कोरोना को लेकर उठाए जा रहे क़दमों से सरकार को अवगत कराया.