मुंबई : भारी भीड़ के चलते शराब बिक्री पर लगी रोक
मुंबई : मुंबई में शराब की दुकानें खोलने के निर्णय के दो दिन बाद फैसलों को पलटते हुए शराब बिक्री पर रोक लगा दी है. शराब की दुकानों पर भारी भीड़ ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ गई थीं. शराब की दुकानें खोलने की सरकारी आदेश की तीव्र आलोचना हो रही थी. पुलिस की रिपोर्ट में भी बताया गया है कि शराब के लिए भीड़ अनियंत्रित हो गई है. इससे कोरोना को कंट्रोल करना और भी मुश्किल हो जाएगा. मंगलवार शाम को बीएमसी कमिश्नर ने नया आदेश जारी किया जिसमें कहा गया है कि अतिआवश्यक दुकानों को छोड़कर किसी भी दुकान के खोलने पर दुबारा रोक लगाई जाती है.
