मुंबई : जरूरतमंद लोगों को घर-घर मुफ्त राशन
मुंबई : वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लागू लॉक डाउन में गरीबों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से घर घर मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है. अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेना महाराष्ट्र प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया. मालाड के झोपड़पट्टियों में रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों के साथ भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके लोगों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है. संस्था की अध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि दर्शन प्रतिष्ठान के संयोजन में मदद की जा रही है. इन परिसरों में बड़ी संख्या में जरुरतमंद लोगों के घर खाने को अनाज नहीं है. कोरोना महामारी के कारण कहीं बाहर काम के लिए भी निकल नहीं पा रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग के मापदंडों को ध्यान हुए अनाज वितरण किया गया. इस राशन किट में दाल, चावल, आटा, नमक, मसाला, तेल, शक्कर, चाय पत्ती आदि का समावेश था.
