'मिसेज सीरियल किलर' : पाताल लोक का टीजर रिलीज

लॉकडाउन के चलते शूटिंग और फिल्मों की रिलीज भले ही थम गई है लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है कि मनोरंजन जगत में किसी तरह की कोई हलचल नहीं हो रही है. आज पूरे दिन बॉलीवुड और टीवी जगत में क्या कुछ रहा खास. जानने के लिए पढ़िए आज तक का फिल्म रैप. बॉलीवुड लेजेंड ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके यूं अचानक चले जाने पर फैन्स और करीबियों को विश्वास नहीं हो रहा है. उनकी मौत के बाद कपूर परिवार में मातम छाया हुआ है. परिवार के सदस्य उनकी यादों में खोए हैं. कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड के स्टार्स में भी शोक का माहौल है. सभी ऋषि के साथ गुजारे लम्हों को याद कर रहे हैं.
जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म मिसेज सीरियल किलर का ऐलान जब हुआ था, तब उनके लुक को देखकर और कहानी के बारे में जानकर फैन्स की दिलचस्पी और उत्साह बढ़ा था. नेटफ्लिक्स की इस फिल्म का इंतजार सभी को काफी समय से था और अब जब ये आ गई है, तो हमें अपनी सोच पर शक होने लगा है. पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने एक पाकिस्तानी एंकर के घट‍िया बयान को लेकर इरफान खान और श्रीदेवी के पर‍िवार वालों से माफी मांगी है. दरअसल, अदनान सिद्दीकी जिस शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे, उसके एंकर ने एक्टर इरफान खान और एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत को लेकर आपत्त‍िजनक बयान दिया था. इसपर अदनान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इरफान और श्रीदेवी की फैमिली से माफी मांगी है.
अमेजन प्राइम वीडियो ने कुछ समय पहले अपनी ओरिजिनल सीरीज 'पाताल लोक' की घोषणा की थी. निर्माताओं ने पहले एक टीजर जारी किया था और उसके बाद जयदीप अहलावत के किरदार हाथीराम चौधरी से दर्शकों को मुखातिब करवाया था. अब विशाल त्यागी उर्फ हथौड़ा त्यागी का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जो काफी दिलचस्प लग रहा है. भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है और सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि इस बार कई और चीजों में रियायत दी गई है. इसमें शराब की दुकानें भी शामिल हैं. शराब की दुकानें खोलने की मोहलत देने का बॉलीवुड के लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि ये फैसला पूरी तरह सही नहीं है.