मुंबई : अवसाद से ग्रस्त युवक ने आत्महत्या की

मुंबई : मुंबई के उपनगर कांदिवली में बृहस्पतिवार को अवसाद से ग्रस्त 20 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अंकित प्रेमनारायण सिंह ‘ठाकुर गांव’ इलाके में रहता था। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अवसाद में था, शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।