अलीगढ़ : गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी के लिए विशेष अभियान

अलीगढ़ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के परीक्षण और इलाज के अग्रणी अस्पतालों में से एक जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान में सभी उक्त मरीजों के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी शामिल है। स्त्री रोग विभाग (गायनेकोलॉजी विभाग) की प्रमुख तमकीन खान के मुताबिक लॉकडाउन और कोरोना वायरस महामारी के कारण अवसाद, आशंका और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने ऐसे मरीजों के लिए विस्तृत परामर्श भी तैयार किए हैं। प्रोफेसर ने बताया कि अस्पताल ने ऐसे मरीजों के लिए विशेष ‘आउटडोर’ निगरानी सुविधा और एक नया ऑपरेशन थिएटर तैयार किया है ताकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सुरक्षित रखा जा सके और नवजात शिशुओं में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

महाराष्ट्र में कोरोना प्रकोप के साथ राजनीति  भी अलग गरमा रही है। इस बार इसके केंद्र में पालघर हिंसा और वाधवान परिवार भी है। आज  महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने वक्तव्य में कहा है कि पालघर हिंसा में गिरफ्तार लोगों में से कोई भी मुस्लिम नहीं है,लिहाजा इसे जातीय रंग न दिया जाए। वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि वधावन परिवार के सदस्यों का पृथक वास खत्म होने के बाद सीबीआई से उन्हें हिरासत में लेने का अनुरोध किया गया है ।