मुंबई : 6 सरकारी मेडिकल महाविद्यालय में कोरोना की जांच

मुंबई : कोरोना वायरस की जांच को तेज करने के लिए 6 सरकारी मेडिकल महाविद्यालय में जांच की अनुमति दी गई है. इस बात की घोषणा  मेडिकल शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने की है. जिन मेडिकल महाविद्यालय में कोरोना जांच की अनुमति दी गई, उनमें छत्रपति शाहू महाराज शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय कोल्हापुर, स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण महाविद्यालय बीड, शासकीय मेडिकल महाविद्यालय जलगांव और बारामती,  डॉ. शंकरराव चव्हाण शासकीय मेडिकल महाविद्यालय नांदेड के अलावा शासकीय मेडिकल महाविद्यालय गोंदिया शामिल हैं. देशमुख ने कहा कि इन जगहों पर कोरोना जांच के लिए जरुरी किट के अलावा अन्य मेडिकल उपकरण को पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट करने को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही  है. हमारी कोशिश सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच केंद्र को शुरू करने की  है.