मुंबई : दिंडोशी में जरूरतमंदों को भोजन

मुंबई : सामाजिक संस्था उज्ज्वल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में राशन एवं भोजन वितरण का आयोजन किया जा रहा है. गोरेगांव पूर्व के दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले गरीब लोगों के लिए पिछले एक हप्ते से वितरण किया जा रहा है. कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लगाए गए लॉकडॉऊन के कारण दिहाड़ी मजदूरों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है. उनके सहायतार्थ यह अभियान चलाया गया है.

आयोजन समिति के आदित्य दुबे ने बताया कि शांति सेवा फाउंडेशन, दर्शन प्रतिष्ठान, वसुधैव कुटुंबक़म सेवा ट्रस्ट के सानिध्य में होने वाले अन्नदान को अमित मिश्र, अब्दुल शाह, प्रवीण पाण्डेय, बिपिन चौधरी, वैभव गुरव की टीम घूम घूम कर झोपड़पट्टी में मदद पहुंचाने का का काम कर रही है. इसमे संजय शुक्ल, नीलम तेली, पूनम मौर्य, सोनी विश्वकर्मा, पूजा मौर्य, सेफान शेख, प्रेमशंकर मिश्र आदि का सक्रिय सहयोग है.