नागपुर : 'सोशल डिटेन्सिंग' पर नागपुर पुलिस ने किया ट्वीट, लोग बोले- 'सॉरी मीनम्मा...'

नागपुर : देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो की संख्या बढ़ रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोविड 19 पॉजिटिव लोग है। इसी दौरान लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताने के लिए नागपुर पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। नागपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक किया।

नागपुर पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक सीन शेयर किया है। साथ ही इस फिल्म का पॉपुलर डायलॉग 'डोन्ट अंडर एस्टीमेट द पावर ऑफ कॉमन मैन’ को भी एक नए अंदाज में पेश किया है। इस तस्वीर के कैप्शन में नागपुर पुलिस ने लिखा,‘डोन्ट अंडर एस्टीमेट द पावर ऑफ सोशल डिस्टेंसिंग!’ सोशल मीडिया पर यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। कई लोग फ़िल्मी स्टाइल में ही इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे है। बता दे की, महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के वजह से 891 लोग संकर्मित हो चुके है।