अमरावती : 90 निगेटिव, 20 रिपोर्ट प्रलंबित; 3,149 होम क्वारंटाइन पर नजर
अमरावती : अमरावती जिला सरकारी अस्पताल (इर्विन) में कोरोना के संदिग्धों की नियमित जांच चल रही है. डाक्टरों की टीम सर्दी खांसी जैसे लक्षण वाले मरीजों की मेडिकल जांच कर रहे है. रोजाना यहां 40 से 50 लोग अपनी जांच करवा रहे है. बाहर राज्य व जिले से आने वाले करीबन 6,000 लोगों की अब तक जांच हुई है. जिसमें 121 के थ्रोट स्वैब नमूने लैब में भेजे थे, जिसमें से 90 लोगों के थ्रोट स्वैब नमूने निगेटिव आये है. जबकि 11 नमूनों की रिपोर्ट रिजेक्ट हुई है. वहीं 3,149 होम क्वारंटाइन किया है. 20 थ्रोट स्वैब की रिपोट् आना बाकी है.
