दीपज्योति सेवा संस्था द्वारा कांदिवली, बोरीवली, नायगांव में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया

मुंबई : दीपज्योति सेवा संस्था जो कांदिवली, बोरीवली, नायगांव में अग्रसित है, इस संस्था ने मुंबई के झुग्गी झोपडी में रहने वाले लोगों को राशन दान किया एवं साथ ही मजदूर, एवं रोड पर रह रहे गरीबों के लिए बिस्किट पानी की व्यवस्था की। संस्था की तरफ से अब तक लगभग 300- से 400 भूखे गरीबों का पेट भरा जा चुका है।आगे भी राशन बाटने का कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर संस्था के सतिराम यादव, हरेंद्र,सोनी, अनुराग, बलिराम, मनोज, अनिल, एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे