मुंबई : सांसद चिदम्बरम ने किया 1 करोड़ डोनेट

मुंबई : महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदम्बरम ने कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपए डोनेट किया हैं.उन्होंने यह योगदान सीएम रिलीफ फंड में दिया है. चिदम्बरम ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है.ऐसे में इस लड़ाई में सभी का सहयोग जरूरी है. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने यह जानकारी दी है.