मुंबई : कोरोना मरीजों कि संख्या में वृद्धि, राज्य में 193 संक्रमण के मामले

मुंबई :  महाराष्ट्र में  कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बीते शनिवार को मुंबई में 15 और साथ ही  मुंबई सीमा के बहार भी  7 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया। इनमें सात महीने का नवजात और एक साल का बच्चा भी  शामिल है। इसके चलते अब महाराष्ट्र में एक ही  दिन में 22 कोरोना मरीज बढ़ गए। राज्य में अब  कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 193 हो गई है। विदित ही कि बीते 26  मार्च को एक निजी अस्पताल में एक85 वर्षीय मरीज की मृत्यु हो गई, जिसका बाद में  एक निजी प्रयोगशाला में कोरोना  संक्रमित संक्रमण का पता चला। अब गर पालिका ने इसे सील कर दिया है। इस बीच, नगरपालिका की ओर से सेवन हिल्स अस्पताल में 35 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है और H.N रिलायंस इंस्टीट्यूट के सहयोग से एक आउट पेशेंट विभाग भी  शुरू किया जा रहा है, जो नागरिकों का  मुफ्त इलाज करेगा। इसके अतिरिक्त, पवई MCMCR में एक और 250 बिस्तर का आइसोलेशन विभाग स्थापित किया गया है।