मुंबई : कोरोना वायरस के कारण पश्चिम रेलवे की 12 ट्रेनें रद्द

मुंबई : कोरोना वायरस के संक्रमण का असर पश्चिम रेलवे पर पड़ा है. जनता कर्फ्यू के कारण 12 ट्रेनें रद्द कर दी गयी है. इस दौरान मुंबई की कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द होंगी.  पश्चिम रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उसमें 22 मार्च को 07.00 बजे से 21.00 बजे तक पूरे देश में रहने वाले जनता कर्फ्यू के कारण 12 और ट्रेनों की आवाजाही रद्द की गई है. इसी तरह 22 मार्च को पश्चिम रेलवे की कुछ उपनगरीय सेवाएं भी रद्द रहेंगी.

पश्चिम रेलवे ने  31 मार्च तक छूटने वाली ट्रेन सं. 12267 मुंबई सेंट्रल-राजकोट दुरंतो एक्सप्रेस,  21 मार्च से 1 अप्रैल, 2020 तक छूटने वाली ट्रेन सं. 12268 राजकोट-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस, 21 एवं 28 मार्च को छूटने वाली ट्रेन सं. 19575 ओखा-नाथद्वारा एक्सप्रेस, 22 से 29 मार्च तक छूटने वाली ट्रेन सं. 19576 नाथद्वारा-ओखा एक्सप्रेस,  21 से 23 मार्च तक छूटने वाली ट्रेन सं. 22928/27 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस लोकशक्ति एक्सप्रेस, 21 एवं 23 मार्च को छूटने वाली ट्रेन सं. 12932/31 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल डबल डेकर एक्सप्रेस, 21 से 23 मार्च, 2020 तक छूटने वाली ट्रेन सं. 22954/53 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात एक्सप्रेस, 22 मार्च को छूटने वाली ट्रेन सं. 59024 वलसाड-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर, 22 मार्च को छूटने वाली ट्रेन सं. 59023 मुंबई सेंट्रल-वलसाड पैसेंजर, 21 मार्च को छूटने वाली ट्रेन सं. 59440 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर, 22 मार्च को छूटने वाली ट्रेन सं. 59440 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर और 22 मार्च को छूटने वाली ट्रेन सं. 59439 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद पैसेंजर भी रद्द रहेंगी. 22 मार्च को कई उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी, उसमें विरार से दहानु रोड के लिए 11.55 बजे छूटने वाली ट्रेन सं VR 93019, विरार से दहानु रोड के लिए 15.45 बजे छूटने वाली ट्रेन सं VR 93027, दहानु रोड से दादर के लिए 15.33 बजे छूटने वाली ट्रेन सं VR 93022 और दहानु रोड से चर्चगेट के लिए 19.00 बजे छूटने वाली ट्रेन सं VR 93030 है.