कल्याण: इंद्रायणी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने से यात्री जख्मी

कल्याण: मुंबई की तरफ जाने वाली इंद्रायणी एक्सप्रेस पर बदलापुर के नजदीक एक युवक ने पत्थर फेंका, जिससे खिड़की के पास बैठे सुखदेव खैरे घायल हो गए। कल्याण जीआरपी ने अज्ञात युवक के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरे को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल किया गया।