मुंबई : स्कूल और कॉलेज में छुट्टी के लिए हाई कोर्ट में याचिका
मुंबई : राज्य में कोरोना वायरस से बाधित होने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज में छुट्टी घोषित की जाए, इसके लिए मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. निजी ऑफिसों और कंपनियों में कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ का विकल्प दिए जाने की मांग भी की गई है. इसके अलावा याचिका में सरकार द्वारा कोरोना के रोकथाम के लिए तत्काल उपाय योजना बनाने के लिए भी कहा गया है. एअरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की ठीक से जांच हो और कोर्ट में चल रहे मामलों की सुनवाई को कुछ दिन के लिए स्थगित की जाए. यह याचिका मुंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भूषण धर्माधिकारी और न्यायाधीश नितिन बोरकर की खंड पीठ के पास आई है. इस पर सोमवार को सुनवाई होगी.
