उल्हासनगर : होली के उमंग ने कोरोना के ख़ौफ़ को हराया

उल्हासनगर : होलिका दहन का त्यौहार सोमवार शाम से रात एवं मंगलवार को रंगोत्सव मनाया गया. 9 मार्च की  रात्रि में होलिका दहन के साथ नागरिकों ने कोरोना वायरस के डर को भी जलाया तथा सुबह होते ही शहरवासियों ने होली का त्यौहार रंग गुलाल के एवं हर्ष उमंग से मनाया. होली का त्यौहार विगत वर्षों की भांति इस साल भी  शांतिपूर्ण एवं सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. बच्चे, महिलाएं, बुज़ुर्ग सभी होलिका दहन में शामिल हुए साथ ही रंगों का आनंद भी सुबह से दोपहर तक लिया गया. शहर के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों में कल रात से ही भजन कीर्तनों की धूम रही. संस्कृति को कायम रखते हुए हर धर्म-मजहब के लोग एक दूसरे के पर्व त्यौहारों में वर्षों से शरीक होते रहे हैं और इस वर्ष भी यह सौहार्द कायम रखते हुए त्यौहार मना. होली त्यौहार के अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त दुरूस्त रही, होली के रंगों ने और उमंग ने कोरोना वायरस के ख़ौफ़ को भी हरा दिया, होलिका दहन और रंगोत्सव त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बेख़ौफ़ मनाया गया.