बदलापुर : चर्मकार संघ के अध्यक्ष बने श्रीवर्धनकर

बदलापुर : राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ, बदलापुर शहर के अध्यक्ष पद पर मनीष श्रीवर्धनकर की नियुक्ति की गई है. राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के प्रमुख बबनराव घोलप की उपस्थिति में हाल ही में कल्याण में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था, इस मौके पर घोलप ने ठाणे जिला संपर्क प्रमुख के रूप में गोकुल कदम एवं अध्यक्ष के पद पर सुरेश पवार के साथ ही बदलापुर शहर के लिए श्रीवर्धनकर को चुना व सभी को नियुक्ति पत्र दिया है. श्रीवर्धनकर शहर की अन्य अनेक संस्थाओं से भी जुड़े हैं.