पालघर, जव्हार में भाजपाने किया आंदोलन

पालघर, जिले की जव्हार तहसील परिक्षेत्र में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ भाजपा ने आंदोलन किया और कहा कि महाविकास की अगुवाई करने वाली सरकार किसानों को धोखा देने वाली सरकार है। जव्हार भाजपा कार्ययकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के ठगनेे का काम किया हैं। तहसीलदार को विभिन्न मांगों के बारे में एक ज्ञापन भी दिया गया। विरोध आंदोलन में कहा गया कि शिवसेना ने भाजपा में अविश्वास रखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार बनाई। सरकार ने तब से कर्ज माफी की घोषणा कर किसानों को धोखा दिया है।.