आजमगढ़ : रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना, पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। एक बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बेटी ने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 फरवरी की रात नशे में धुत पिता ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के चार दिन बाद शनिवार को पीड़िता ने रानी की सराय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसे एक बेटा और एक बेटी(24) है। बेटा विदेश में नौकरी करता है। घर पर पिता के अलावा उसकी पत्नी जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और बेटी साथ रहती है।