उल्हासनगर : बैग के कारखाने में लगी आग

उल्हासनगर : उल्हासनगर-3 के अंतर्गत आने वाले पवई चौक परिसर स्थित रेग्जीन व लेदर के बैग बनाने वाले एक कारखाने में आग लग जाने की घटना में कारखाने में रखा पूरा सामान व बने हुए बैग जलकर खाक हो गए. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में बैग कारखाने में अचानक आग लग गई, जो देखते-देखते बड़ी आग में तब्दील हो गई. उल्हासनगर मनपा सहित अंबरनाथ, कल्याण की फायर ब्रिगेड की लगभग 12 गाड़ियों के जवानों ने मिलकर आग पर काबू पाया गया. पवई चौक पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में  मेला लगता है. यहां आनेवाले हज़ारो श्रद्धालुओं की जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चौकस बंदोबस्त रखा गया था. राजेश शाह नामक व्यक्ति का वह कारखाना था. इसमें स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को काम आने वाले बैग बनाए जाते थे. अग्निशमन दल के अधिकारी भास्कर मीरपगारे, सुरक्षा अधिकारी बालू नेटके आदि की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग कैसी लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.  जनहानि का भी कोई समाचार नहीं है. कारखाना पूरी तरह बर्बाद हो गया है.