नवी मुंबई : सानपाड़ा में स्वच्छता अभियान का मजाक

नवी मुंबई : नवी मुंबई में जारी स्वच्छता अभियान किस तरह मजाक बन रहा है इसका नजारा सानपाड़ा स्टेशन परिसर और सेक्टर 3 इलाके में देखा जा सकता है. अब इस कूडे से भरी कुंडी और सड़क पर फैला कचरे को ही देख लीजिए. यहां कचरा कुंडी पर साफ लिखा है कि सुबह 9 बजे से 3 बजे चक यहां का सारा कचरा उठा लिया जाएगा लेकिन हकीकत में कूड़ा जस का तस पड़ा है. जाहिर है शिवजयंती उत्सव के दिन सानपाडा के मुख्य इलाके में पसरी यह गंदगी स्वच्छता विभाग की नीयत और कामकाज की पोल खोलता है. स्थानीय नागरिक इसके लिए स्थानीय नगरसेविका और मनपा अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हैं. बता दें कि सानपाड़ा स्टेशन परिसर और सेक्टर 3 का यह इलाका प्रभाग क्रमांक 76 में आता है . संगीता दिलीप बोर्हाडे यहां की नगरसेविका हैं. लेकिन नागरिकों की मानें तो प्रभाग में गंदगी औऱ विकास को लेकर स्थानीय नगरसेविका गंभीर नहीं हैं . इसलिए इलाके में गंदगी का आलम है.