अब तक क्यों नहीं बन पाया Oh My God का सीक्वल, बता रहे हैं अक्षय कुमार

मुंबई। आमिर खान और टी सीरीज़ ने घोषणा की है कि वह 2019 में क्रिसमस के मौके पर गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म मुग़ल रिलीज़ करेंगे. अब तक यह बात राज़ ही है कि इस फिल्म में मुख्य किरदार कौन निभाने जा रहा है. चूंकि अक्षय कुमार पहले इसके हिस्सा थे. लेकिन फिर उन्होंने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया है. अक्षय कुमार से जब हाल ही में गोल्ड फिल्म के प्रोमोशन के दौरान यह सवाल पूछा गया कि क्या वह फिल्म मुग़ल का हिस्सा हैं या नहीं तो अक्षय कुमार ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट पर बात नहीं बन पायी. इसके अलावा अक्षय ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.दिलचस्प बात यह है कि अक्षय के फिल्म छोड़ने के बाद भूषण कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि हो सकता है कि वह इस फिल्म में अक्षय कुमार से भी बड़े नाम को शामिल करें. हालांकि अब तक इस सवाल पर से पर्दा नहीं उठा है कि अक्षय की जगह कौन से स्टार लेने जा रहे हैं. कयास लगाये जा रहे हैं कि आमिर खान ही फिल्म का हिस्सा होंगे. अब ऐसे में देखना यह है कि गुलशन कुमार की बायोपिक में आखिरकार कौन से स्टार शामिल होता है . वहीं दूसरी तरफ अक्षय ने यह भी बताया कि राउडी राठौर को लेकर भी वह काफी बार स्क्रिप्ट सुन चुके हैं. वह चाहते हैं कि यह फिल्म बने लेकिन उन्हें अब भी कहानी में मजा नहीं आया है. उनका कहना है कि स्क्रिप्ट पर अब भी लग रहा है कि काम करना होगा. उन्होंने यह भी बताया कि वह काफी समय से ओह माय गॉड का भी सीक्वल बनाने जा रहे हैं. उन्हें दो बार स्क्रिप्ट पढ़ने को भी मिली है लेकिन उन्हें बात जमी नहीं है. अक्षय कहते हैं कि कर्मशियल फिल्म बनाना इतना आसान नहीं है. इसलिए स्क्रिप्ट को ठोक बजा कर समझ लेने के बाद ही वह किसी फिल्म को हां कहते हैं और संतुष्ट होने पर ही कोई सीक्वल पर काम करेंगे .