ठाणे : एसी लोकल का किराया कम हो
ठाणे : ठाणे से पनवेल के बीच चलने वाली एसी लोकल के टिकट दर को कम करने की मांग सांसद राजन विचारे ने केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से किया है. साथ ही उन्होंने नियमित साधारण ट्रेनों के समय में बिना किसी छेड़छाड़ के समय सारिणी को तय करने की मांग भी की है. बता दें कि 30 जनवरी को मध्य रेल का पहला एसी लोकल ठाणे से पनवेल के बीच शुरू किया गया था. यह ट्रेन दिन में 16 फेरियां लगाती है. लेकिन इस ट्रेन के टिकट दर के दाम और समय को लेकर यात्रियों ने नाराजगी जताई है.
उप नगरीय रेल प्रवासी संगठन ने सांसद राजन विचारे को पत्र देकर प्रतिदिन चलने वाले 16 फेरियों को पीक आवर में नियमित ट्रेनों को रद्द कर नहीं करके समय-सारिणी बनाने की मांग भी किया था. जिसे संज्ञान में लेते हुए सांसद राजन विचारे ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कहा है कि ट्रेन का संचालन एक सप्ताह से अधिक समय से हो रहा है परन्तु ट्रेन की सीटें खाली है. ऐसे में यदि एसी लोकल ट्रेन के किराया में कुछ सहूलियत यात्रियों को मिलेगा तो रेल प्रशासन को भी लाभ होगा और यात्रियों को फायदा हो.
